back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनिया को सीरिया में लोगों की दुर्दशा को नहीं भूलना चाहिए: यूएन

जिनेवा, 16 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने मंगलवार को देश में 12 साल से चले आ रहे युद्ध से विस्थापित हुए सीरियाई लोगों की दुर्दशा को न भुलाने की वैश्विक अपील जारी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूएनएचसीआर के प्रवक्ता बोरिस चेशिरकोव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, इस संकट के शुरू होने के 11 साल बाद, सीरिया दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन संकट बना हुआ है। 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग देश छोड़कर भाग गए हैं या विस्थापित हो गए हैं। चेशिरकोव ने कहा कि सीरिया की सीमा से लगे या उसके करीब के देशों ने 56 लाख से ज्यादा सीरियाई शरणार्थियों की मेजबानी की है। ये देश अब खासकर कोरोना महामारी के विनाशकारी सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के कारण बढ़े हुए वित्तीय दबाव में हैं। चेशिरकोव ने चेतावनी दी, आज, इस क्षेत्र में अधिकांश सीरियाई शरणार्थी गरीबी में रहते हैं। उनमें से सबसे कमजोर लोगों के लिए संभावनाएं गंभीर हैं। उन्होंने कहा, लेबनान में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जहां 90 प्रतिशत से ज्यादा सीरियाई अत्यधिक गरीबी में रहते हैं। सीरिया के अंदर 69 लाख से ज्यादा लोग अभी तक विस्थापित हैं और देश में 1.46 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। चेशिरकोव ने कहा कि 2021 में देश के सभी घरों में से 3 चौथाई ने कहा कि वे अपनी सबसे बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵