back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपदा की घड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने की तीमारदारों की मदद

— आक्सीजन प्लांट के बाहर लाइन में लगे तीमारदारों को दिया गया जलपान कानपुर, 07 मई (हि.स.)। दुख में इंसान की मदद से बड़ा और कोई धर्म नहीं होता और सपा के कार्यकर्ता बराबर इसको चरितार्थ कर रहे हैं। शुक्रवार को भी हरप्रीत सिंह बब्बर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आक्सीजन प्लांट बाहर अपनों की सांसे चलायमान होने के लिए लाइन में लगे तीमारदारों को जलपान कराया गया। कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी ने मानवता को भी कुचल कर रख दिया है, यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो वो भी संक्रमित हो जाता है। वहीं वरिष्ठ सपा नेता हरप्रीत सिंह बब्बर ऑक्सीजन गैस के लिए लाइन में घंटो से इंतजार करते खड़े लोगों को पेठा और शीतल जल बांटते हुए नजर आए। हरप्रीत सिंह बब्बर नें बताया इस सबके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने को सुरक्षित रखते हुए पूरी तत्परता के साथ लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही लगातार आक्सीजन सिलेंडर प्लांट के बाहर अपनों की सांसों को सुरक्षित रखने के लिए लाइन में लगे लोगों को राहत और मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हरप्रीत बब्बर नें कहा कि समाजवाद हमें सिखाता है कि इंसानों की सेवा ही मानवता की सच्ची परिचायक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम समाजवादी लगातार इस आपदा की घड़ी में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵