back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक ने बनाया 100 बेड का कोविड फील्ड हाॅस्पिटल

उदयपुर, 18 जून (हि.स.)। ऐसे समय में, जब दुनिया के विशेषज्ञ कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में अपनी आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं, संभावित आने वाले खतरे से राहत एवं बचाव के लिये उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन, वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाओं से युक्त वेदांता केयर्स फील्ड हॉस्पिटल बनाया गया है। दरीबा स्थित डीएवी स्कूल के खेल मैदान में निर्मित इस 100 बेड वाले फील्ड हाॅस्पिटल का लोकार्पण शुक्रवार को राजसमंद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पोसवाल ने कहा कि इस आपदा के समय में यह सौगात राजसमंद के लिए महत्वपूर्ण है। यह चिकित्सालय दरीबा के आसपास के सभी जिलों राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से समीप में स्थित होने से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में कोविड राहत एवं बचाव कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में सहयोग और मजबूती प्रदान करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए हिंदुस्तान जिंक हर वक्त आगे है। कोरोना संक्रमित रोगियों की देखभाल के लिये निर्मित यह हाॅस्पिटल एयरकंडीशन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। दरीबा स्थित डीएवी स्कूल के खेल मैदान में जर्मन तकनीक के लगभग 8000 वर्ग मीटर के एरिया में 2500 वर्गमीटर में बने एयरकंडीशन डोम में यह हाॅस्पिटल स्थापित किया गया है। इसमें 20 बेड आसीयू और 80 बेड आॅक्सीजन सुविधा युक्त हैं। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर में यह हाॅस्पिटल सहायक साबित होगा। वेदांता सममूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि वेदांता समूह इस आपदा के समय में राष्ट्र के साथ एकजुट है। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के डायरेक्टर संजय खटोड़ ने फील्ड हाॅस्पिटल में दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। समारोह के दौरान उपनिदेशक चिकित्सा विभाग उदयपुर, पंकज गौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमंद प्रकाश चंद्र शर्मा, उपखंड अधिकारी रेलमगरा मनसुख राम डामोर, बीडीओ रेलमगरा बीएल विश्नोई, थानाधिकारी रेलमगरा भरत योगी, बीएमओ डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, हिन्दुस्तान जिंक के वी जयरमन, दीपक सपोरी, अंजली अय्यर, विनोद जांगिड़, डाॅ संजय मिश्रा, राजेन्द्र अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। हिन्दुस्तान जिंक की हैड सीएसआर अनुपम निधि ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रदेश के लिये 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गये हैं। कंपनी ने 5 दिन के रिकॉर्ड समय में राजसमंद जिले की दरीबा इकाई में एक ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया है जिससे अब तक 14 हजार से अधिक सिलेंडर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है। हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्थानीय प्रशासन को 225 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सहयोग किया गया है। राजसमंद में ही दरीबा के डीएवी स्कूल परिसर में 350 बेड के हाॅस्पिटल के संचालन में भी प्रशासन को सहयोग दिया है। विश्व स्तरीय तकनीक से युक्त है यह हाॅस्पिटल -यह हाॅस्पिटल विश्व स्तरीय तकनीकों से लैस है। वायरस के वायु संचरण को रोकने के लिए फील्ड अस्पताल में हेपा फिल्टर का उपयोग किया गया है। यह तकनीक हवा को 99.99 प्रतिशत शुद्धता तक फिल्टर करते हुए वायु जनित बैक्टीरिया और संक्रमण के प्रसार का मुकाबला करती है। हिन्दुस्तान जिंक अनवरत ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराएगा। चिकित्सालय का संचालन और रखरखाव, चिकित्सा टीम और दवाओं सहित दैनिक उपयोग में ली जाने वाली वस्तुएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां अनवरत बिजली और पानी की सुविधा के लिये 1200 केवी का बिजली कनेक्शन और पानी के लिये 10 हजार लीटर क्षमता की सुविधा वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रदान की गई है। आपातकालीन बिजली की जरूरत के लिए जनरेटर का बैकअप रखा गया है। कोविड फील्ड अस्पताल के बुनियादी ढांचे का रखरखाव, आवश्यक चिकित्सा उपकरण आपूर्ति मेंटेनेंस, अग्नि शमन, जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस अस्पताल में समर्पित पीपीई चेंजिंग स्टेशनों, सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल पाइपलाइनों के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति और केंद्रीय निगरानी आईसीयू सुविधाओं के प्रावधानों के साथ समग्र सुरक्षा और स्वच्छता की निगरानी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...