back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झमाझम बारिश से वाराणसी में ठहरा जनजीवन, सड़कें और गलियां झील में तब्दील

– घरों और दुकानों में घुसा पानी, झोपड़ पट्टी और पुराने घर रिस रहे, कैंट स्टेशन के बाहर जलभराव वाराणसी,17 जून (हि.स.)। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में मानसून की सक्रियता से गुरूवार को अलसुबह से ही कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। दोपहर 12 बजे तक लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों की सड़के और गलिया झील में तब्दील हो गई। शहर के गोदौलिया, कोदई चौकी, नई सड़क, गुरूबाग, औरंगाबाद, छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, कैंट स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे लाइन पर, जैतपुरा क्षेत्र के दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रविन्द्रपुरी, मैदागिन, अंधरापुल, लहरतारा, सरैया डाटपुल, बेनियाबाग, काली महाल, लल्लापुरा, पितर कुंडा आदि इलाकों में बारिश के साथ सीवर के भी उफनाने से सड़कों पर घुटनों से उपर तक पानी लग गया। लगातार बारिश और चहुंओर जलजमाव से जनजीवन ठहर सा गया। बारिश के चलते बाजार काफी देर बाद खुले भी तो कई जगहों पर दुकानदार दुकानों में सीवर का पानी घुसने से परेशान रहे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर जाने के लिए भी काफी परेशानी हुई। सड़कों पर जलभराव से दो पहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी हुई। सड़कों पर जमा पानी मोटर साइकिल के साइलेंसर में घुस जाने से लोगों को वाहन धकेल कर पानी से निकालना पड़ा। सड़कों पर जलजमाव देख लोग इससे बचने के लिए इधर-उधर की गलियों की ओर रूख करते तो वहां भी जलजमाव को देख किसी तरह उसमें से होकर आते-जाते रहे। जलमग्न सड़कों के चलते पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर के नाले और सीवर भी ओवरफ्लो हो गये। इससे मोहल्लों में निचले हिस्से में रहने वाले लोग देर तक घर से बाहर नही निकल पाये। जिनके घरों में बारिश का पानी घुसा था वे बाल्टी से निकालते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के पहले नालियां की सफाई नहीं होने से इस सीजन की जोरदार बारिश में ही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। ग्रामीण अंचल में किसान बारिश के बावजूद खेतों में पानी रोकने के लिए मेड़बंदी कर जुताई के तैयारी में लगे रहे। कई इलाकों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई। जिन किसानों ने पहले ही खेतों में रोपाई कराया था । सूख रहे नर्सरी के लिए बारिश वरदान हो गई। बारिश से अधिकतम पारा गिर गया। अपरान्ह एक बजे तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 90 फीसद और दृष्यता 62 फीसदी हवा की रफ्तार 21 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बादलों की लगातार सक्रियता से बारिश और बूंदाबांदी का रुख बना हुआ है। सप्ताह के अंत में बादलों की सक्रियता कम होने का अनुमान है। इसके बाद उमस भी बढ़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵