back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानव को भय मुक्त करने के लिए निकाली गई त्रिशूल भगवान की शोभायात्रा

प्रयागराज, 11 मार्च (हि.स.)। जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने रथारूढ़ त्रिशूल भगवान की पूजा के बाद कहा कि सुख शांति एवं समृद्धि की तलाश में भटकता मनुष्य आज भयभीत है। उसे भय मुक्त व सुरक्षा के लिए आत्मबल बढ़ाने को त्रिशूल भगवान की शोभायात्रा हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन निकाली जाती है। जय शिवसेना भारत की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पूज्य पाद धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की 34वीं भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा गुरूवार को निकाली गई। शिवसेना प्रदेश प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन वेद रक्षित त्रिशूल भगवान के प्रकट होने का दिन है। इसीलिए महाशिवरात्रि पर उनकी दर्शन शोभायात्रा निकाली जाती है। पूर्व प्रदेश प्रभारी दिगंबर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर व प्रदेश सचिव बिरजू सोनकर ने बताया कि लगभग एक लाख जय शिव सैनिक प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, राजस्थान में सेना की शाखाएं हैं। इस अवसर पर दर्जनों रथों पर सवार भव्य झांकियां निकाली गई। जिसमें देवी देवताओं के विभिन्न रूपों की साज सज्जा के साथ पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की प्रतिमाएं भी सजाई गई थी। यात्रा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मीरापुर में वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान के प्रतिमा की पूजा कर एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रुद्राभिषेक कर यात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा में महाकाली, महादेव का तांडव नृत्य की प्रस्तुति जगह जगह होती रही। यात्रा में विजय पताका, घंटा घड़ियाल, अस्त्र-शस्त्र, डीजे, बैंड पाइप, बैंड एवं त्रिशूल भगवान की अद्भुत श्रृंगार की झांकियों के साथ कार्यकर्ता जय शिव का जयकारा लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। इस अवसर पर त्रिशूल भगवान की महाआरती नखास कोना चौराहे पर नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं मोहनजी टंडन द्वारा की गई। त्रिशूल भगवान की शोभायात्रा मीरापुर, मुट्ठीगंज, सदियापुर, करेली, करेलाबाग, गढ़ीकला, जानसेनगंज से चलने वाली झांकियां शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रानी मंडी, जानसेनगंज, नखास कोना, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, गाड़ीवान टोला स्टेशन रोड, लोकनाथ, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, जीरो रोड, होते हुए कोतवाली स्थित त्रिशूल भगवान मंदिर कोतवाली एवं अतरसुइया स्थित मां कल्याणी देवी मंदिर में पहुंचकर आरती के बाद पूर्ण हुई। यात्रा का संचालन राजेश केसरवानी, अभिषेक ठाकुर, दिगंबर त्रिपाठी, बिरजू सोनकर, बादल केसरवानी ने किया। यात्रा का संयोजन संतोष अग्रहरि अभिलाष केसरवानी, रजत सोनकर, मोनू सेठ, सुनील दुबे, चंद्र सेन शर्मा, विजय मल्होत्रा, शेष चंद्र शुक्ला, बब्बन सिंह चौहान, दुर्गेश नंदिनी, यशोदा देवी, कमला देवी, लता उपाध्याय, रेखा यादव, किशोरी लाल जायसवाल, अजय अग्रहरि, सुनील शुक्ला, सुधीर गेठे, रजत सोनकर ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵