back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राइवेट चिकित्सालय अवनी परिधि में छापा, कई गम्भीर अनियमिततायें मिली

बांदा, 17 जून (हि.स.)। नगर मजिस्ट्रेट बांदा केशव नाथ द्वारा बांदा स्थित अवनी परिधि चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा एवं क्षेेत्राधिकारी नगर बांदा के साथ किया गया। चिकित्सालय के अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें उक्त से सम्बन्धित कई गम्भीर अनियमिततायें पायी गयी। चिकित्सालय का पैथालाॅजी केन्द्र बिना किसी पैथालाजिस्ट के ही चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण मांग कर कार्यवाही की जायेगी। पैथालाॅजी का कार्य सभाकान्त विश्वकर्मा द्वारा करते हुए पाया गया जबकि वह मात्र लैब सहायक है। उसके पास न तो पैथालाॅजी का डिप्लोमा है और न ही सर्टिफिकेट है। आल्ट्रासाउण्ड मशीन के संचालन के लिए कोई प्रशिक्षित रेडियोलाजिस्ट तैनात नही पाया गया। उक्त टीम के द्वारा लेबर रूम का निरीक्षण किया गया जहां पर अत्यधिक गन्दगी पायी गयी जोकि साफ-सफाई मानक के विपरीत है। लेबर रूम में पर्याप्त सफाई का अभाव पाया गया। एक ही डिब्बे में सभी प्रकार के कचरे लेबर रूम में रखे पाये गये। पूरे चिकित्सालय में साफ-सफाई का अभाव है। पाॅन, गुटखा की गन्दगी पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा। अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र पर प्रसव पूर्व लिंग की जानकारी न देने की कठोर चेतावनी दी गयी। चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पैथालाॅजी का निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नही पायी गयी और ना ही अल्ट्रासाउण्ड का दर लिखी मिली। इसी प्रकार मुख्य गेट पर कोविड हेल्थ डेस्क का होना नही पाया गया और नाही सेनेटाइजेशन की समुचित व्यवस्था पायी गयी। जिसपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा असन्तोष व्यक्त करते हुए चिकित्सालय की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था कराना तथा अन्य व्याप्त कमियों को शीघ्र दूर किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार का राजनीतिक सफर: चाचा की छाया से आगे बढ़कर महाराष्ट्र की सत्ता पर किया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵