back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने फायरिंग कर तीन गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार

— गोवंश तस्करों के कंटेनर की चपेट में आये पुलिस समेत कई वाहन कानपुर देहात, 05 मई (हि. स.)। जनपद के सट्टी थानाक्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर पुलिस बैरिकेटिंग को तोड़कर भागने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने पीछा किया तो कंटेनर चालक पुलिस समेत कई वाहनों पर टक्कर मारी दी, हालांकि वाहन तो क्षतिग्रस्त हो गये पर किसी की मौत नहीं हुई। इस पर पुलिस मामले को भांप गई और वायरलेस के जरिये चारों तरफ से घेराबंदी की और फायरिंग कर कंटेनर को रोकने में सफल रही। जांच में सामने आया कि कंटेनर में गोवंश तस्कर गोवंशों को लेकर जा रहे थे और तीन गोवंश तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोरोना के चलते चल रहे लॉकडाउन को पालन कराने के लिए जनपद की पुलिस सक्रिय है और प्रमुख जगहों पर बैरिकेटिंग कर रखी है। बुधवार को सट्टी थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा सड़क पर बैरिकेटिंग लगाकर बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक कंटेनर आया और जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते वह बैरिकेटिंग तोड़ते हुए वहां से भागने लगा। पुलिस ने जब कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो गोवंश तस्करों ने कंटेनर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की बाइक समेत सड़क पर जा रहे कई वाहनों को रौंद दिया। बाइक में चल रहे सिपाही समेत अन्य वाहन सवारों ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने गोवंश भरे कंटेनर का कई थानों के साथ मिलकर पीछा किया। मुगल रोड पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने कंटेनर को रोकने के लिए उस पर चार राउंड फायर भी किये। पुलिस की फायरिंग के बाद गौबंश तस्कर कंटेनर खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गोवंश तस्करों को पकड़ लिया है। पुलिस ने गोवंशो से भरे ट्रक यानी कंटेनर को कब्जे में लिया। पकड़े गए गोवंश तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। सट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि कंटेनर में सभी मिलाकर 20 गौवंश थे। पुलिस ने तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵