back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मून ने सीआईए प्रमुख से मुलाकात की, दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन का दिया हवाला

सियोल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने शुक्रवार को यहां अमेरिकी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख विलियम बर्न्स के साथ बैठक की। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि बर्न्स, (जो पदभार संभालने के बाद दक्षिण कोरिया की अपनी पहली यात्रा पर हैं) ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मून के प्रयासों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बयान के हवाले से कहा कि मून एंड बर्न्स ने दोनों सहयोगियों के बीच खुफिया सहयोग और कोरियाई प्रायद्वीप की मौजूदा स्थिति के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया है। अगस्त में, लगभग 400 अफगान, (जिन्होंने अपने युद्धग्रस्त देश में सियोल सरकार की मदद की थी) को दक्षिण कोरिया ले जाया गया। बयान के अनुसार, मून ने अफगानों को निकालने में सक्रिय रूप से मदद करने के लिए बर्न्स को धन्यवाद दिया। 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच हनोई शिखर सम्मेलन बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद से वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु वार्ता रुकी हुई है। –आईएएनएस एचके

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵