back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: लापता पुलिस जवानों की तत्काल पतासाजी करने गृह मंत्री साहू ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 4 मई (हि.स.) । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांकेर और कबीरधाम जिले से लापता दो पुलिस जवानों की अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने की खबर को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर चर्चा कर लापता जवानों की तत्काल पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के कोड़ेकुर्से थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक 28 अप्रैल को सुबह करीब छह बजे थाने से निकला था जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। सीमा क्षेत्र की दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसी तरह कबीरधाम जिले में सीएएफ के 20 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक क्रिस्टोफर लकड़ा 21 अप्रैल से लापता हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बनाए गए पुलिस कैंप से लकड़ा के गायब होने की सूचना मिली है तथा रेंगाखर थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज है। गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...