हरिद्वार, 01 मई (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करने के आरोप में पति -पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी श्रीचन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोविन्द घाट पर छापामारी कर बीना निवासी कांगड़ी श्यामपुर व प्रदीप निवासी शिवमूर्ति को गिरफ्तार किया गया। बीना और प्रदीप पति- पत्नी हैं। दोनों के कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत




