back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोमवार से डीएचएफएल के शेयरों में ट्रेडिंग नहीं होगी

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। बीएसई और एनएसई ने सोमवार से दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के शेयरों में ट्रेडिग बंद करने का फैसला किया है। दिवालिया कानून के तहत रेजोल्यूशन प्रक्रिया के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुआई वाले कर्जदाताओं ने डीएचएफएल के अधिग्रहण के लिए पीरामल ग्रुप की बोली का समर्थन किया था। कर्ज में डूबी और दिवालिया हो चुकी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (डीएचएफएल) के शेयरों की डीलिस्टिंग पिरामल एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी की समाधान योजना के तहत की गई है। एनएसई सर्कुलर ने कहा गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (कैपिटल मार्केट) ट्रेडिंग रेगुलेशन पार्ट ए के रेगुलेशन 3.1.2 के अनुसरण में और ऊपर उल्लिखित कारणों द्वारा सूचित किया गया है कि निम्नलिखित सिक्योरिटी को 14 जून, 2021 से ट्रेडिंग से निलंबित कर दिया जाएगा । यह नोट किया गया कि कंपनी ने 9 जून, 2021 की घोषणा के माध्यम से कहा कि भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (कॉरपोरेट व्यक्तियों के लिए दिवाला समाधान प्रक्रिया)2016 के तहत नियुक्त पंजीकृत मूल्यांकन कतार्ओ द्वारा अनुमानित कंपनी के परिसमापन मूल्य के अनुसार इक्विटी शेयरों के लिए कोई मूल्य नहीं था। एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 7 जून को डीएचएफएल के लिए पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पिरामल एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने 25 मई को एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें डीएचएफएल की लेनदारों की समिति (सीओसी) को उसके पूर्व प्रमोटर कपिल वधावन के निपटान पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को बीएसई पर डीएचएफएल के शेयर अपने पिछले बंद से 9.97 फीसदी की गिरावट के साथ 16.70 रुपये पर बंद हुए थे। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

शेयर बाजार में 1 अक्टूबर से होगा बड़ा बदलाव, सेबी ने तय की नई लिमिट, जानिए निवेशकों पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शेयर बाजार नियामक सेबी ने इंट्राडे डेरिवेटिव ट्रेडिंग (F&O) को लेकर एक नया नियम जारी किया है, जो...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵