back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ होकर 03 मई से चलेगी बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ, 01 मई (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09123 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 03 मई से लखनऊ होकर करेगा। इससे मुंबई से वाराणसी और गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09123 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 03 मई से लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 03 मई को बांद्रा टर्मिनस से पूर्वाह्न 11:15 बजे रवाना होकर वडोदरा से शाम 04:55 बजे, कोटा से रात 12:50 बजे, मथुरा से सुबह 06:17 बजे, लखनऊ से दोपहर 02:19 बजे और वाराणसी से रात 08:10 बजे छूटकर गाजीपुर रात 10 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में 09124 गाजीपुर सिटी-बलसाड स्पेशल ट्रेन का संचालन 05 मई से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 05 मई को गाजीपुर से रात 01:20 बजे छूटकर वाराणसी से 03:25 बजे, लखनऊ सुबह 08:02 बजे, कानपुर सुबह 09:52 बजे होते हुए दूसरे दिन बलसाड सुबह 08:20 बजे पहुंचेगी। सीपीआरओ ने बताया कि अप-डाउन की दोनों स्पेशल ट्रेनों में थ्री एसी और स्लीपर क्लास के 10-10 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...