back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेमडेसिविर के लिए फूट फूटकर रोये महराजगंज के सीएमएस

महराजगंज, 30 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर माने जाने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन व आक्सीजन की किल्लत से जिला अस्पताल जूझ रहा है। पिछले दस दिनों से इसकी किल्लत बनी है। गुरुवार की रात में तीमारदारों ने जब रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग शुरू की और सीएमएस पर दबाव बना तो वे फूट फूटकर रोने लगे। इसी बीच किसी ने वीडियो बना ली और अब वह वायरल हो रहा है। कोरोना पाजिटिव मरीजों के स्वजन रेमडेसिविर के लिए भटक रहे हैं, लेकिन जिले में कही भी यह उपलब्ध नहीं है। अब जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके राय का रोते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने का बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी सकते में हैं। जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले में पिछले 10 दिनों से रेमडेसिविर की किल्लत बनी है। कोरोना के इलाज में महत्त्वपूर्ण माने जाने वाले इस इंजेक्शन को उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि रेमडेसिविर की किल्लत बरकरार है, उसके स्थान पर वैकल्पिक दवा का उपयाेग किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके राय के पास महिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल का भी चार्ज है। गुरुवार की रात पाजिटिव मरीज के स्वजन सीएमएस के चैंबर में जाकर रेमडेसिविर की मांग करने लगे। इस दौरान वे अपना धैर्य खो बैठे। फूट-फूट कर रोते हुए सीएमएस कहने लगे कि रेमडेसिविर की मांग हो रही है, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में वह मरीजों की जान कैसे बचाएं। सीएमएस के रोते ही वहां खड़े मरीजों के स्वजन भी भावुक हो गए। सभी लोग सीएमएस को ढांढस बंधाने लगे। लोगों के समझाने पर कुछ देर बाद सीएमएस सामान्य हो पाए। बोले सीएमएस वायरल वीडियाे के संबंध में डा. एके राय का कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से तनाव में था। उसी समय किसी ने वीडियाे बना लिया। कोई समस्या नहीं है। मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट लॉन्च! क्यों पड़ा यह नाम? SS राजामौली ने बताया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को अपने एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारत की धरती से अब तक के सबसे...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵