back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइडेन ने इजरायल की यात्रा के लिए बेनेट के निमंत्रण को किया स्वीकार

यरुशलम, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के अगले कुछ महीनों में इजरायल आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। कार्यालय के एक बयान के अनुसार, रविवार को दोनों नेताओं ने फोन पर ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) को अमेरिकी आतंकी सूची से हटाने की मांग पर चर्चा की। बेनेट ने बयान में कहा, मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति बाइडेन, इजरायल के अच्छे दोस्त होने के नाते इसकी सुरक्षा की परवाह करते हैं और वह आईआरजीसी को आतंकवादी संगठनों की सूची से नहीं हटा पाएंगे। उन्होंने कहा, इजरायल ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है कि आईआरजीसी दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, उन्होंने तनाव कम करने और रमजान के पवित्र महीने के शांतिपूर्ण समापन को सुनिश्चित करने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनी अधिकारियों के बीच चल रहे प्रयासों के बारे में भी बात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों की फोन पर उस वक्त बात हुई जब ईरान 2015 के परमाणु समझौते को नवीनीकृत करने के लिए काम कर रहा है, जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मई 2018 में हटा दिया था। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंधों को फिर से लगा दिया। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵