back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इराक में वीएचएफ बुखार के 40 मामले, 8 मौतें दर्ज

बगदाद, 7 मई (आईएएनएस)। इराक में वायरल हीमोरेहगिक फीवर (वीएचएफ) के लगभग 40 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से आठ की मौत हो गई है। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि इराक के दक्षिणी प्रांत धी कार में 23 संक्रमण और पांच मौतें दर्ज की गईं। अल-बद्र ने कहा कि ताजा मौत की पुष्टि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत किरकुक में हुई थी। उन्होंने कहा कि पहला वीएचएफ मामला पिछले महीने धी कार में पाया गया था और बाद में कई प्रांतों में सामने आया। वीएचएफ कई अलग-अलग वायरस के कारण होने वाली बीमारियों का एक समूह है, जो शरीर में कई अंग प्रणालियों को प्रभावित करता है और बुखार और रक्तस्राव के साथ हो सकता है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵