back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इराक में बम निष्क्रिय करने के दौरान 2 सैनिकों की मौत

बगदाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में एक बम को निष्क्रिय करने के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के मेयर वासफी अल-तमीमी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, इराकी सेना में इंजीनियरिंग कोर के दो सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए, जो इराकी राजधानी बगदाद से लगभग 175 किमी उत्तर पूर्व, कारा-टप्पा शहर के बाहरी इलाके में लगाए गए एक विस्फोटक उपकरण को नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के उग्रवादियों के खिलाफ उनकी तीव्र गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए घातक हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक, 2017 में इराकी बलों द्वारा आईएस को हराने के बाद इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। फिर भी आईएस के आतंकवादी शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में फैल गए हैं, सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵