back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इलाजरत युवक की मौत

बेतिया, 11 जून (हि.स.। विगत 09 मई को मझवलिय स्थित अहवरशेख के वार्ड 11 में मारपीट में घायल सिद्धान्त कुमार राम (16) की इलाज के दौरान गुरुबार की रात मौत हो गयी। शुक्रवार की अहले सुबह परिजन एम्बुलेंस में शव लादकर थाना पहुँचे।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेजा।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा मनोज राम के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी तेज कर दी गयी है। एफआईआर में उल्लेख है कि बिगत 09 मई को तालाब से मछली चोरी करने के आरोप में उतरी नोनेया ढाब टोला निवासी मुखी सहनी के परिजन गोलबंद होकर अहवरशेख पहुंचे और लोहे के रड से मारकर सिद्धान्त कुमार, अवनीश कुमार, राकेश कुमार, शिवम कुमार और रंजन कुमार को लहूलुहान किया।सभी घायलों को मझौलिया पीएचसी में भर्ती किया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सिद्धान्त को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया।बेतिया से सिद्धान्त को 10 मई को पटना रेफर किया गया जहां जाने के क्रम में सिंद्धान्त की मौत हो गयी।इंसपेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एफआईआर में उतरी नोनेया टोला निवासी असेसर सहनी, प्रधुम्न सहनी आनंद सहनी, राहुल सहनी, लालबाबू सहनी, अभिनव सहनी आकाश सहनी और बिर सहनी को नामजद किया गया है।पुलिस मामले की तफसीस में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵