back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड नियंत्रण के लिए हीरो मोटोकाॅर्प आया आगे

हरिद्वार, 29 अप्रैल (हि.स.)। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेटफॉर्म हीरो वीकेयर के तहत रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, कनखल के साथ कोविड पीड़ितों के इलाज के लिए आगे आया है। इसके लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वास्थ्य संबंधी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद कर रहा है। मिशन हरिद्वार क्षेत्र में कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने के लिए तत्काल स्वास्थ्य योजना को तैयार करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प उत्तराखंड के चार अस्पतालों, हरियाणा के सात अस्पतालों, गुरुग्राम के चार अस्पतालों, जयपुर के तीन अस्पतालों, राजस्थान के अलवर में और गुजरात में हलोल के पास एक अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अपने दोपहिया वाहन उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने दिल्ली और हरियाणा के कुछ अस्पतालों द्वारा आपातकालीन चिकित्सा उपयोग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का भी योगदान दिया है। कंपनी विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को पीपीई किट्स भी दान कर रही है। डीएम सी.रविशंकर ने हीरो मोटोकार्प के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य कंपनियों से भी लोगों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण से बचाव और आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के प्रयासों को बल मिलेगा। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट स्वामी दयाधीपानंद, डाॅ. शिवकुमार महाराज ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प का समर्थन हमारे मिशन को मजबूत बनाए रखेगा और हम इस सहयोग की मदद से अपने मरीजों की देखभाल, जीवन को बचाने और हमारे समुदायों की रक्षा करने में मदद करते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵