back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल डीजल कीमतों की वृद्धि को लेकर महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

शिमला, 11 जून (हि.स.)। देश में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के विरोध में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को राजधानी शिमला में विकास नगर स्थित पेट्रोल पंप के आगे प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बेनर में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े मूल्यों को जनहित में वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आज महिलाओं को घर चलना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आज 900 रुपये से ऊपर मिल रहा है जबकि सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी खत्म कर दी गई है। इसी प्रकार पेट्रोल व डीजल के हर रोज मूल्य बढ़ाए जा रहें है जबकि आज कच्चे तेल के मूल्य निम्न स्तर पर है। सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी है और लोगों को महंगाई थोप रही है। जैनब ने कहा कि कोरोना के इस काल मे 93 प्रतिशत नोकिरियां चली गई,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है ऐसे में भाजपा इस आपदा मे अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा कि डिपुओं में मिलने वाला सस्ता राशन भी मंहगा कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵