back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: गर्मियों में घुंघराले बाल संभल नहीं रहे, तो इन घरेलू तरीके से करें देखभाल

गर्मियों के मौसम में बालों की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है, क्योंकि पसीने की वजह से कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स होती है। अगर आपके घुंघराले बाल है और ज्यादा गर्मी लगती है तो आप घरेलू तरीका अपनाएं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में चिलचिलाती धूप की वजह से अधिक पसीना आता है जो हमारे शरीर के बाकी हिस्से पर तो ठीक है लेकिन घुंघराले बालों की वजह से ज्यादा परेशानी होती है। अगर आप ज्यादा समय तक धूप में रहती हैं तो घुंघराले बालों से ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि यह नाजुक होकर टूटने लग जाते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है और बाल डैमेज हो जाते हैं। आप घर पर ही नेचुरल चीजों की हेल्प से घुंघराले बालों की देखभाल कर सकती हैं।

नामी रखें बरकरार

गर्मियों के मौसम में बालों में नमी बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है खासकर घुंघराले बालों में इसलिए आप अपने बालों में हाइड्रेशन का खास ध्यान रखिए। जब आप अपने बालों को धोए तो सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें और इसके बाद कंडीशनर अप्लाई करें। बालों को अंदरूनी पोषण देना भी जरूरी होता है घुंघराले बालों में नारियल के तेल से मसाज कीजिए।

धूप से बचाएं बाल

घुंघराले बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करें जब भी आप बाहर धूप में निकले तो कॉटन कपड़े पहन कर ही निकले। तेज धूप अगर आपके बालों पर लग रहा है तो आप बालों को अच्छी तरह से कवर कर लीजिए।

स्टाइलिंग टूल्स का ना करें इस्तेमाल

ज्यादातर लड़कियां अपने बालों पर तरह-तरह के हीटिंग स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती है जिसकी वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। अगर आप भी अपने घुंघराले बालों पर किसी तरह के टूल्स का इस्तेमाल कर रही है तो आज ही बंद कर दे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...