back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: स्किन केयर में शामिल कर लीजिए गाजर, चेहरे के कालेपन और सनबर्न से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी स्किन केयर के लिए नेचुरल तरीका अपनाना चाहती है तो गाजर को अपने रूटीन में शामिल कर लीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में चेहरे की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको केमिकल प्रोडक्ट की जगह नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। गाजर हमारे चेहरे को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों के मौसम में सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्या बनी रहती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर, आप स्किन केयर के लिए नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो गाजर को अपने रूटीन में शामिल कर लीजिए। काजर के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के कालेपन और ट्रेनिंग से छुटकारा पा सकती हैं।

गाजर के गुण

गाजर गुणों की खान है। इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। यह स्किन केयर के लिए भी नेचुरल उपाय है। गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो हमारी डैमेज त्वचा की भी रंगत लौटा देता है। गाजर में विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो हमारे चेहरे की झुरियां को खत्म कर देता है। इसके अलावा गाजर चेहरे को हाइड्रेट रखता है। बता दें, गाजर में मौजूद विटामिन-सी हमारे चेहरे के दाग-धब्बों को जड़ से खत्म कर देता है। गर्मियों के मौसम में चेहरे पर टैनिंग हो जाती है, उसके लिए आप गाजर का जूस पी सकते हैं।

गाजर का फेस क्रीम

घर पर नेचुरल तरीके से गाजर का फेस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको साफ पानी में गाजर को धो लेना है। इसके बाद संतरे का छिलका ले लीजिए, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी चेहरे को फायदा देता है। संतरे का छिलका चेहरे को कालेपन और दाग धब्बों को से छुटकारा दिलाता है। गाजर डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर देती है और त्वचा की रंगत को बढ़ाती है।

कैसे बनेगा क्रीम ?

  • गाजर का क्रीम बनाने के लिए संतरे का छिलका और गाजर के साथ-साथ तेज पत्ते के टुकड़े करके मिल लीजिए। अब एक कटोरी में आधा कप आलमंड आयल डाल दीजिए इसके बाद दो-तीन चम्मच कोकोनट ऑयल शामिल कर लीजिए। इसके बाद तेल में गाजर के मिक्सर को डालकर मिला दीजिए।

  • अब आपको इस पूरे मिश्रण को स्टीम करना है। इसके बाद गैस ऑन करके स्टील का बर्तन दीजिए और इसमें पानी डाल दीजिए और अब कंटेनर को उसके ऊपर रख दीजिए। आप अच्छी तरह से मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक स्टीम होने दीजिए।

  • अब गैस को बंद कर दीजिए और कंटेनर को खोलिए। इसमें मौजूद तेल को छन्नी से छान लीजिये इस तरह से आपका फेस क्रीम तैयार हो जाएगा। इसे फ्रीज में दो-तीन घंटे के लिए रख दीजिए जब यह ठंडा हो जाए तो फेस क्रीम के रूप में चेहरे पर लगाएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...