back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर पर जम गई है डेंड्रफ की परत, तो फॉलो करें विंटर हेयर केयर टिप्स

सर्दियों के मौसम में बालों में डेंड्रफ की समस्या आम बात है। आप कुछ असरदार उपाय अपना कर छुटकारा पा सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई सारी हेयर प्रॉब्लम्स होने लगती है जिनमें डेंड्रफ की समस्या आम बात हो गई है। नदियों के मौसम में बालों का ध्यान रखने के लिए आपको खास हेयर केयर टिप्स फॉलो करना चाहिए। डेंड्रफ की वजह से बहुत सारे लोग काले रंग के कपड़े नहीं पहनते हैं क्योंकि इनमें यह साफ नजर आता है। डेंड्रफ की वजह से अगर आपको भी लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है तो कुछ तरीके आपके काम आएंगे। आपके सिर पर जमी हुई डेंड्रफ की परत आसानी से खत्म हो सकती है। 

नींबू और नारियल का तेल 

अपने सर से डेंड्रफ की परत को हटाने के लिए आप नारियल और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो से तीन चम्मच नारियल का तेल लेना है और नींबू के रस में मिला लेना है। अब आपको हल्के हाथों से बालों में स्कैल्प पर मसाज करना है। इस तरह से आपके बाल मॉइश्चराइजर हो जाते हैं और डेंड्रफ की समस्या नहीं होती है। 

टी ट्री ऑयल

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ को खत्म करने के लिए आप टी ट्री ऑयल सीधा बालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल की तीन से चार बूंद आपको शैंपू में मिलाकर बालों को धोना होता है। इस तरह से डेंड्रफ की समस्या आसानी से खत्म हो जाती है। 

एप्पल साइडर विनेगर 

लड़कियों के मौसम में एप्पल साइडर विनेगर बालों में डेंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर में आपको अपनी मिलना है और अपने बालों के स्कैल्प पर स्प्रे करना है। अब आपको यह 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। समय पूरा होने पर बालों को धो लीजिए। 

मेथी का पेस्ट

बालों से डेंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए मेथी का पेस्ट लगा सकते हैं। डेंड्रफ की परत को हटाने के लिए दो चम्मच मेथी के दाने को भिगोकर रख दीजिए। अब आपको इसमें दही मिला देना है। डैंड्रफ वाली जगह पर आपको इसे लगाना है यह जड़ से डैंड्रफ को खत्म कर देता है। 

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन केयर ही नहीं बल्कि हेयर केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। डेंड्रफ की समस्या को आसानी से खत्म कर देता है। एलोवेरा जेल को आपके बालों के स्कैल्प पर लगाना चाहिए। 30 मिनट के बाद बालों को धो लेना चाहिए। डेंड्रफ की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...