back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब महंगे सनस्क्रीन को लेने नहीं जाना होगा मार्केट, घर पर इन आसान सामान से बनेगा टैंनिंग क्रीम

अक्सर गर्मियों के आते ही चेहरा तेज धूप से जलने लगता है ऐसे में यदि आप भी धूप से स्किन की सुरक्षा करने महंगे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है, तो आज हम आपको बताने जा रहे कम बजट में होममेड लोशन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च के शुरुवात होते ही गर्मियों का सीजन भी शुरु हो जाता है, ऐसे में अधिकतर सभी लोग घर से बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा को तेज धूप से बचाने कई तरह के उपाय करने लगते हैं। ताकि सूर्य की तेज किरणों से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से हमारी त्वचा का बचाव हो सके। और इसके लिए वे चेहरे को कवर करते हैं या फिर कोई मार्केट से लेकर सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करते है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे बजट में होममेड सुपर सनस्क्रीन लोशन बनाने का तरीका जिससे पैसें तो बचेंगे ही साथ ही कैमिकल फ्री भी लोशन लगाने को मिलेगा। 

केमिकल फ्री सनस्क्रीन लोशन

यदि आप भी गर्मियों में धूप से अपनी स्किन की सुरक्षा करने केमिकल युक्त महंगे सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कर रही है, तो अब से आप के इस परेशानी की छुट्टी हो जाऐगी। आज हम आपको केमिकल-फ्री और स्किन फ्रेंडली सनस्क्रीन लोशन को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आप के पैसे भी ज्यादा खर्च होने से बच जाएंगे और सेंसटिव स्किन के लिए भी बेस्ट रहेगा, आइए जानते है वो तरीका। 

सुपर नेचुरल(नारियल और जैतून तेल)

अब घर पर ही सिर्फ इन सामान से बनाएं सुपर नेचुरल सनस्क्रीन लोशन, इसके लिए सबसे पहले आधे कप नारियल तेल में ऑलिव तेल की कुछ 15 बूंदें मिक्स कर ले अब इसमें तकरीबन सात बूंद कैरट सीड्स ऑयल मिलाएं और इन सब को मिलाकर एक कांच की जार या किसी प्लास्टिक कंटेनर में भर दे। फिर इसे लंबे समय तक अपने स्किन व पूरे शरीर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपकी स्किन ब्राईट और स्मूद हो जाएगी। 

सुपर नेचुरल (तिल और बादाम तेल)

घर पर सनस्क्रीन तैयार करने उपयोग भी कर सकते है, इसके लिए सबसे पहले बादाम के तेल में करीब चौथाई हिस्सा तिल तेल का मिलाएं फिर इसमें ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके किसी कंटेनर में भर दे आपका लोशन लगानें के लिए तैयार है। इससे आपकी स्किन ना सिर्फ धूप में टैनिंग होने से बचेगी,बल्कि रंगत भी साफ होगी। 

सुपर नेचुरल (खीरा और गुलाब जल)

स्किन के लिए नेचुरल गुणकारी खीरा जिसका आप सनस्क्रीन लोशन के लिए इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए आपको सबसे पहले एक खीरे को घिसकर उसका पूरा रस निकाल लेना है अब इसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और तैयार हो गया ठंडा -ठंडा सनस्क्रीन लोशन जिसे आप फ्रीज में स्टोर कर लंबे समय तक यूज कर सकते है। ये ना सिर्फ आपको ठंडक देगा, बल्कि फोड़े,फूंसी से भी बचाव करेगा। 

सुपर नेचुरल (संतरे का रस और गुलाब जल)

सनस्क्रीन लोशन बनाने विटामिन सी से भरपूर संतरे का भी इस्तेमाल कर सकते है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन से भरपूर गुण पाएं जाते है, इसके लिए संतरे के रस में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले। अब आपका लोशन फेस पर लगाने तैयार है इससे आपकी स्किन में निखार भी आऐगा और धूप से भी बचाव करेगा। 

सुपर नेचुरल(एलोवेरा सनस्क्रीन लोशन)

कई गुणो से भरपूर हर रोग बीमारी में काम आनेवाला सुपर नेचुरल एलोवेरा जिसे ग्वारपाठा भी कहते है, ये कई प्रकार से हमें फायदा पहुंचाता है, इसके लिए आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकालकर इसमें तकरीबन एक चम्मच खोपरे का तेल मिक्स कर इसमें करीब दस बारह बूंदे पिपरमिंट तेल की डालकर लोशन तैयार कर लेना है। अब इसे आप सनस्क्रीन की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन ना सिर्फ धूप से बल्कि इसके साथ-साथ झुर्रियों से भी बचाव करेगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...