नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यंग ऐज से लेकर बुढ़ापे तक की हर उम्र की महिलाओं को स्वस्थ और चमकदार स्किन की चाह रहती है। फिर चाहे वह किसी भी एज में क्यों ना हो, लेकिन इसके लिए आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन को बनाएं रखने स्किन केयर रूटीन के साथ लगातार बने रहना पड़ता है तभी जाकर ये कारगर होता है, ऐसे में हम आज जानेगें इस आर्टिकल से कि, आखिर अपनी उम्र के अनुसार महिलाओं के लिए सही स्किन केयर रूटीन क्या है।
स्किन का ख्याल रखना चाहिए
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि, उनकी त्वचा बिना दाग-धब्बे और पोषण वाली स्किन हो। इसके लिए हम घरेलू नुस्खों से लेकर मार्केट में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तक करते हैं। लेकिन जो ग्लो 20 की उम्र में होता है वो 30 में आने तक हल्का पड़ जाता है कभी आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है, और हमे उम्र के इन पड़ावों में किस प्रकार से स्किन का ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते है डिटेल्स में ।
अलग-अलग ही स्किन केयर रूटीन
1-यंग ऐज के लिए स्किन केयर रूटीन
हमेशा स्किन पर तेल को नियंत्रित करने और मुंहासों को रोकने के लिए आपको सौम्य क्लींजर का उपयोग करना चाहिए।
वहीं सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से स्किन को बचाने आपको रोजाना अच्छा एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
इसके साथ ही स्किन के पोर्स को बंद किए बिना स्किन को लाइट बनाए रखने आपको कोई हल्का मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए।
2-18 के बाद स्किन केयर रूटीन
अपनी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने रोजाना 15 या 30 एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का लगाना चाहिए।
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट का उपयोग करें। जिसमें खट्टे फल, टमाटर, आलू, ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरी, और शिमला शामिल है।
स्किन को हाइड्रेटेड रखने हमेशा हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
20 के बाद उम्र की महिलाओं के लिए स्किन केयर रूटीन
20 के बाद सभी महिलाओं को अपने स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने और स्किन पर आनेवाली झुर्रियों को रोकने के लिए रोजाना रेटिनोइड्स या रेटिनॉल को शामिल करना चाहिए।
इसी के साथ स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए आपको हाइलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम का उपयोग करना चाहिए।
30 की उम्र के बाद स्किन केयर रूटीन
30 की उम्र के बाद स्किन को रिपेयर करने पेप्टाइड्स को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।
इसी के साथ आप स्किन में सेल टर्नओवर को बढ़ावा देने और त्वचा की बनावट में सुधार करने स्किन को रेगुलर एक्सफोलिएट करें।
आंखों के नीचे अंडर-आई एरिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किसी अच्छे आई क्रीम का उपयोग करें।
50 के बाद महिलाओं के लिए स्किन केयर रूटीन
बढ़ती उम्र के साथ 50 के बाद महिलाओं को अपनी त्वचा को हाइड्रेट और मजबूत बनाने किसी अच्छे मॉइस्चराइजरऔर बैरियर रिपेयर क्रीम का नियमित इस्तेमाल करना चाहिए।
त्वचा को चिकना बनाएं रखने के लिए नियासिनमाइड और कोलेजन जैसे युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसी के साथ स्किन को रिपेयर करने सुरक्षा के लिए रेटिनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट का उपयोग करना चाहिए। किसी भी उम्र में त्वचा की देखभाल के लिए आप एक सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर अपनी स्किन को जवां और सुंदर बनाएं रख सकते है। इसके साथ ही अपने स्किन की बदलती जरूरतों के आधार पर स्किन केयर रूटीन और प्रोडक्ट्स में बदलाव करते रहें इससे आपकी त्वचा हमेशा स्वस्थ चमकदार बनी रहेगी।




