back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फायदा ही नहीं नुकसान भी देता है एलोवेरा जेल, त्वचा पर लगाने से पहले जान लें Side Effects

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा जेल के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अक्सर महिलाएं स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा फायदा ही नहीं बल्कि इसके कई नुकसान भी होते हैं। किसी भी चीज का अधिक इस्तेमाल करना नुकसानदायक ही साबित होता है। हद से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल करना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और स्किन प्रॉब्लम्स दे सकता है। 

जलन

अगर आपके घर पर भी एलोवेरा का पौधा लगा है और आप इस दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल कर रही है तो यह नुकसानदायक है। एलोवेरा का चेहरे पर ज्यादा इस्तेमाल करना आपके चेहरे में एलर्जी दे सकता है। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

रैशेज

एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादा करने से चेहरे पर खुजली और रैशेज होने लग जाते हैं। आपको अपनी स्क्रीन का पैच टेस्ट करने के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे पर भद्दे निशान और लाल दाने होने लग जाते हैं। इसलिए आपको घर के एलोवेरा को भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप लिमिट से ज्यादा इसका स्किन केयर रूटीन में इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह बहुत बड़ा नुकसान दे सकता है।

ड्राई स्किन

एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को मुलायम ही नहीं बल्कि ड्राई भी बनाता है। आपको हद से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस तरह से आपकी त्वचा प्राकृतिक नमी खो देती है। सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम ज्यादा होती है। एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादा करने से सर्दियों में चेहरा ड्राई भी हो सकता है। चेहरे पर ड्राइनेस की समस्या की वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी होती है।

पिगमेंटेशन का खतरा 

जिन लोगों के चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या है उन्हें बिल्कुल भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। काले दाग धब्बे की वजह से चेहरा खराब हो सकता है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने से पहले आपको सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...