back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: बेसन और चावल से दूर हो जाएगी जिद्दी टैनिंग, स्किन केयर में करें शामिल

आजकल टैनिंग की समस्या आम बात हो गई है, इसके लिए आप फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कई बार ये चीजें काम नहीं आती इसलिए आपको घरेलू तरीका अपनाना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आपको अपनी स्किन केयर के लिए किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यह त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप जिद्दी टैनिंग को जड़ से खत्म करना चाहती हैं, तो इसके लिए घरेलू तरीका एकदम परफेक्ट है। चेहरे के कुछ हिस्सों पर धब्बे जैसा नजर आता है जो जिद्दी टैनिंग होता है इससे छुटकारा पाने के लिए आपको चावल और बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए।

पैक बनाने सामग्री

  • दो बड़ा चम्मच बेसन 
  • दो बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • एक बड़ी चम्मच दही 
  • एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • शहर 
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर

ऐसे बनाएं फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए आपको बेसन और चावल के आटे को एक साथ मिला लेना है। अब इसमें नींबू का रस, दही, शहद, हल्दी पाउडर मिला देना है। इन सभी चीजों में कई पोषक तत्व होते हैं जो चेहरे को फायदा पहुंचाते हैं। नींबू का रस ब्लीचिंग का काम करता है वहीं शहद मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह सारी चीजें चेहरे को दाग धब्बों से दूर रखती है। इस इंग्रेडिएंट्स बनाने पर चेहरे पर किसी तरह का साइड इफेक्ट्स नही होते है। नेचुरल तरीके से स्किन केयर किया जा सकता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

जब यह सारी सामग्री मिलने के बाद एक चिकनी पेस्ट तैयार हो जाती है, तो इसे टैनिंग वाली त्वचा पर नरम हाथों से लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक के लिए लगा रहने दीजिए। जब यह सुख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर करना बिल्कुल ना भूलें। अब आपको हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करना है। लंबे समय तक आपका चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बना रहता है। यह स्किन केयर कौन सा तरीका है जो बेहद आसान भी है और किसी भी प्रोडक्ट पर खर्चा भी करना पड़ता।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...