नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर घर में मसूर की दाल आसानी से मिल जाती है। स्किन केयर के लिए यह दादी नानी के जमाने का नुस्खा है। आज भी महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल अगर घरेलू तरीके से करें तो चेहरे को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। मसूर की दाल में तरह-तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं। मसूर की दाल इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग और चमकदार लगता है।
स्क्रब
मसूर की दाल का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आपको मसूर की दाल को पानी में भिगो देना है। अब भीगी हुई मसूर दाल को हल्का सा दरदरा पीस लेना है। जब इसका पेस्ट बन जाए तब आपको इसमें सरसों का तेल मिला देना है। इसके बाद इस पेस्ट में हल्दी और थोड़ी सी दही ऐड कर लीजिए। इस तरह से आपका नेचुरल बॉडी स्क्रब तैयार हो जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल
मसूर की दाल का स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका यह है कि आप अपने हाथों को पानी से धो लीजिए। अब अपने चेहरे और बॉडी पर इस स्क्रब को अप्लाई करें। इतना करने के बाद आपको ठंडे पानी से अपने चेहरे और बॉडी को साफ कर लेना है। अगर आप लगातार दो हफ्ते ऐसा करें तो आपकी त्वचा ग्लोइंग बन जाएगी।
मिलेंगे फायदे
मसूर की दाल नेचुरल बॉडी स्क्रब का काम करती है इससे ऑइली स्किन की समस्या भी नहीं होती। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स आते हैं तो यह स्क्रब आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। मसूर की दाल का स्क्रब स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है और टैनिंग को भी दूर करता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं





