back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips : शादी के सीजन में चाहिए शीशे सी ग्लोइंग स्किन, तो आज ही अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

वेडिंग सीजन अब बस शुरू ही होने वाला है। ऐसे में आप भी शादी में जाने के लिए महंगे पार्लर में खर्चा करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अब घर पर भी इन टिप्स को अपनाकर आप पा सकती पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी का सीजन अब शुरू ही होने वाला है. ऐसे में आपको भी घर में या दोस्त की वेंडिग अटैंड करनी होगी। जिसमें हर एक महिला की ख्‍वाहिस होती है कि वे दूसरों से हटकर दिखें। इसके लिए वे अपने कपड़े से लेकर सैंडल व ज्वेलरी तक स्टाइलिश व ट्रेंडिंग खरीदती है। इसके साथ ही कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी करवाती हैं। लेकिन अगर आपके पास भी समय और बजट का अभाव है तो ऐसे में जाने घर पर ही इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स से नेचुरल स्किन ग्लो पाने का तरीका । 

बेदाग निखरी ग्लोइंग कारगर टिप्स

वेडिंग सीजन शुरु होते ही अक्सर बिजी शेड्यूल के कारण आपके पास पार्लर जाने का समय नही होता, ऐसे में कैसे पाएं पार्लर जैसा बेदाग निखरी ग्लोइंग स्किन आइए जानते है ये कारगर टिप्स । 

सही स्किन केयर रूटीन

गर्मी और धूप से अक्सर स्किन डैमेज होने लगती है, ऐसे में शादी में जाना हो तब तो और टेंशन हो जाता है, खासकर तब जब आपके पास पार्लर जाकर फेशियल और क्लींजिंग करने का समय नहीं है, इसके लिए घर पर ही स्क्रब कर अपने स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक लगाएं। लेकिन इसमें एक सावधानी अवश्‍य रखें अगर आपके फेस पर पिंपल ज्यादा हैं तो स्क्रब करने से बचें । साथ ही फेस मसाज कर स्टीम जरुर ले। 

घरेलू नुस्खे अपनाएं

अगर आपकी स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो आप चेहरे पर आलू घिसकर उसका रस लगा सकती है, इससे आपकी स्किन को नेचुरल तरह से पोषण मिलता है इसके अलावा हल्दी, बेसन या मुल्तानी मिट्टी चंदन जैसे फेस पैक का यूज कर सकती है। लेकिन इन सब में अपनी स्किन टाइप अनुसार ही सारे चीजों का इस्तेमाल करें। 

मसाज या फेशियल एक्सरसाइज

गर्मी में फेस क्लींजिंग करना भी बेहद जरुरी होता है, इसके लिए आपको फेस सीरम या ऑयल या बर्फ से चेहरे की सही तरीके से मसाज अवश्‍य करना चाहिए। इसके लिए आप कोई फेस रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते है, इसके अलावा स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए फेशियल एक्सरसाइज भी करना चाहिए, इससे आपकी स्किन में अच्छी तरह से खून का बहाव होता है साथ ही रिलैक्स भी महसूस होता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵