back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: मानसून में बढ़ गई है स्किन प्रॉब्लम्स, तो ट्राई करें तुलसी से बना फेस पैक

मानसून के समय में त्वचा की रंगत कहीं खो जाती है और कई स्किन प्रॉब्लम लग जाती है। आप अपने खोए हुए निखार को आसानी से वापस ला सकती हैं इसके लिए आपको तुलसी का फेस पैक लगाना होगा।

नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मौसम में बदलाव होने का असर हमारी त्वचा पर साफ नजर आने लगता है। खासकर मानसून के समय में चेहरे पर फुंसियां निकलने लग जाती है। अपने चेहरे को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए और खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए तुलसी का फेस पैक जरूर लगाएं। तुलसी का पौधा चेहरे से मुंहासे, पिंपल्स और झुर्रियों की समस्या को आसानी से खत्म कर देता है। तुलसी में विटामिन सी, बीटा केराटिन और एंटी फिलामेंट्री गुण होते हैं। मानसून में त्वचा को साफ-सुथरा और गोरा बनाने के लिए तुलसी का फेस पैक जरूर ट्राई करें।

नीम और तुलसी

तुलसी का फेस पैक बनाने के लिए आपको नीम और तुलसी के पत्ते को पीस लेना है। इसके बाद इसमें लॉन्ग को कूटकर डाल दीजिए। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। त्वचा संबंधित परेशानियां आसानी से खत्म हो जाएगी।

तुलसी और हल्दी

मानसून के समय में त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी और हल्दी का फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस लीजिये और एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल दीजिए इसके साथ गुलाब जल मिक्स कर दीजिए। इस तरह से एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार हो जाएगा।

तुलसी और बेसन

मानसून में तुलसी और बेसन का फेस पैक चेहरे पर होने वाली सभी परेशानियों को खत्म कर देता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस लीजिये और इसमें बेसन मिक्स कर दीजिए। इस तरह से एक सॉफ्ट फेस पैक तैयार हो जाएगा और इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵