नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मानसून का समय ऐसा होता है जब हमें हेयर केयर की ज्यादा जरूरत होती है। कई बार महिलाओं की यह भी शिकायत रहती है कि मानसून के समय में पड़ने वाली बारिश के कारण बालों में जूं पड़ जाते है। अगर बरसात की वजह से आपके बालों में जूं पड़ गए हैं, तो घरेलू नुस्खा अपना लीजिए। आजकल मार्केट में जूं मारने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। नीचे आपको मानसून में पड़ने वाले जूं से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीका बताया गया है।
लहसुन और नींबू
बालों से जूं को साफ करने के लिए आपको लहसुन और नींबू का इस्तेमाल करना है। आपको लहसुन की 10 से 12 कलियां लेनी है और इसे अच्छी तरह से पीस लेना है अब इसमें नींबू का रस निचोड़ना है। इस तरह से आपका पेस्ट तैयार हो जाएगा अब इसे अपने बालों में लगा लीजिए।
नींबू का रस
केवल नींबू का रस भी बालों में पड़ी हुई जूं को भगाने के लिए फायदेमंद है। सबसे पहले आपको एक गिलास पानी में नींबू का रस मिला लेना है अब रुई की मदद से बालों की सतह पर लगाना है। इस तरह से आपको जूं की समस्या से राहत मिलेगी।
नीम की पत्तियां
मानसून के समय में अगर आपके बालों में बारिश की वजह से अधिक जूं पड़ गए हैं, तो नीम की पत्तियां भी इनसे छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है। सबसे पहले आपको नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लेना है और इसमें कोकोनट ऑयल मिला देना है। इस तरह आपका पेस्ट तैयार हो जाएगा और अब इसे बालों की सतह पर लगा लीजिए।
कपूर और नारियल का तेल
बालों से जूं का सफाया करने के लिए कपूर और नारियल का तेल भी बहुत फायदेमंद है। इन सब चीजों का इस्तेमाल करने के बाद बालों में कंघी जरूर कर लीजिए। इस तरह से आपके बाल साफ हो जाएंगे।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




