back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनामी बदमाश पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

जबलपुर, 03 मार्च (हि.स.)। गोरखपुर थानांतर्गत लक्ष्मी कालोनी में अपराधिक वारदात कर शहर में आराम से घूम रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस को देखते ही पिस्टल तानकर फायर करने की धमकी दी, इसके बाद उसे घेराबंदी करते हुए पकड़कर उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया। गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पाण्डेय ने बताया कि मेहता पेट्रोल पम्प लेबर चौक के पास रहने वाला मुकेश पटैल (23) अपराधिक प्रवृति का युवक है। उस पर शहर के विभिन्न थानों में 8 प्रकरण दर्ज है। वह एक साल से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को खबर मिली कि मुकेश पटैल गोरखपुर की लक्ष्मी कालोनी के आसपास अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहा है, जिसपर क्राइम ब्रांच व गोरखपुर थाने की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर घेराबंदी कर दी। जैसे ही मुकेश ने पुलिस को देखा तो पिस्टल निकालकर फायर करने की धमकी देने लगा और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपित के पास से पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार /ददन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵