back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बूढ़े माता-पिता को इन धार्मिक स्थलों के कराएं दर्शन, इन जगहों पर बनाएं ट्रैवल का प्लान

अगर आप अपने माता-पिता के श्रवण कुमार बनना चाहते हैं तो उन्हें धार्मिक यात्रा जरूर जरूर कराएं। आपके यहां पर कुछ धार्मिक स्थलों के बारे में बताया गया है जहां आने के बाद माता-पिता खुश हो जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे इतना व्यस्त हो गए हैं की माता-पिता पर ध्यान नहीं दे पाते। माता-पिता को धार्मिक जगह के दर्शन करवाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी अपने माता-पिता को धार्मिक स्थल के दर्शन कराने का मन बना रहे हैं, तो कुछ फेमस दर्शनीय स्थल के बारे में जान लीजिए। इन जगहों पर जाने से पहले आप अपने बूढ़े माता-पिता की सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखें।

वैष्णो देवी

जम्मू कश्मीर की त्रिकुटा पर्वत पर मां वैष्णो देवी का गुफा स्थित है यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ अक्सर लगी रहती है। आप बूढ़े माता-पिता को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ला सकते हैं उसके अलावा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि माता का मंदिर पहाड़ों पर है। इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आप हेलीकॉप्टर या खच्चर की सुविधा उपलब्ध कराएं।

गंगोत्री

माता-पिता जब बूढ़े हो जाते हैं तो बच्चों को उनकी हर एक छोटी बड़ी खुशी के बारे में ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता उम्र के साथ धार्मिक हो जाते हैं ऐसे में अगर आप उन्हें खुशी देना चाहते हैं तो गंगोत्री धाम के दर्शन जरूर करवाएं। इस धाम का सफर बिल्कुल आसान नहीं है इसलिए आपको सुविधाओं के साथ यहां तक पहुंचना होगा। गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद मन की शांति मिलती है साथ ही जीवन की परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

केदारनाथ

केदारनाथ धाम यात्रा प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यहां पर हर साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। बूढ़े माता-पिता के साथ अपनी यात्रा को सुलभ बनाने के लिए आप हेलीकॉप्टर की सुविधा ले सकते हैं।

अमरनाथ

अमरनाथ की खूबसूरती की अलग ही बात है ऐसा लगता है भगवान शिव साक्षात यहां पर विराजमान है। देश भर के लोग इस यात्रा पर कोने-कोने से आते हैं आप भी अपने माता-पिता को अमरनाथ की यात्रा जरूर कराएं। यहां पर भी आपको हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...