back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meta और Elon Musk से टक्कर लेने को तैयार OpenAI, लॉन्‍च करने जा रहा है नया सोशल मीडिया AI ऐप, जानें खासियत

सोशल मीडिया की दुनिया में OpenAI एक नया धमाका करने जा रहा है। जिससे मेटा और एलन मस्‍क का एक्‍स को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स, को अब ओपनएआई से चुनौती मिलने वाली है। इन प्‍लेट्सफॉर्म में मेटा और एक्‍स का बोलबाला था। लेकिन अब इनको टक्‍कर देने के लिए मार्केट में ChatGPT नया धमाल करने जा रहा है। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि, OpenAI एक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसमें AI फीचर्स को शामिल करने जा रहा है। यह एक ऐप के जरिए एक्‍स और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स को टक्‍कर देगा। यह ऐप भी ChatGPT पर बेस्‍ड हो सकता है।

एलन मस्‍क को भी मिलेगी टक्‍कर

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, अब OpenAI भी सोशल नेटवर्क के क्षेत्र में चुनौती देता दिखाई देगा। OpenAI भी एक सोशल मीडिया ऐप पर काम करने का प्‍लान बनाया जा रहा है। ओपनएआई ने अपने ऐप का प्रोटोटाइप तैयार कर कर लिया है, उसमें चैटजीपीटी की काबिलियत होगी। ऐप में पब्लिक फीड वाला फिचर्स को भी जोड़ा गया है, जिसमें लोग अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर पाएंगे। 

OpenAI के CEO मांग रहे हैं राय

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन (Sam Altman) नए एक प्रोजेक्‍ट को लेकर गंभीर है। वह कई लोगों से ऐप के बारे में सुझाव और राय मांग रहे है। उन्‍होंने इंडस्‍ट्री और कंपनी से भी कुछ लोगों का फीडबैक मांगा है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि कंपनी कोई नया ऐप लॉन्‍च करेगी या फ‍िर चैटजीपीटी के साथ ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को इंटीग्रेट किया जाएगा।

Meta से अलग होगा ऐप

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओपनएआई जिस ऐप को लॉन्‍च करने की तैयार कर रहा है। वह फेसबुक और इंस्‍टाग्राम से बिल्कुल ही अलग होगा। फेसबुक-इंस्‍टा ने अपने ऐप में AI की खूबियों को भी शामिल किया है, लेकिन ओपनएआई के ऐप में AI के साथ सोशल एक्सपिरिएंस को भी जोड़ा जाएगा। यानी वहां AI का रोल आम लोगों से ज्‍यादा होगा।

मेटा भी पीछे नहीं, टक्‍कर को तैयार 

ओपनएआई मेटा को चुनौती दे सकता है, लेकिन ओपनएआई की इस चुनौती को मेटा भी भलीभांति जानता है। उसे इस योजना का आभास है। इसीलिए कहा जा रहा है कि कंपनी Meta AI ऐप पर काम कर रही है। अगर दोनों ऐप लॉन्‍च हो जाते हैं तो यह आपस में मुकाबला करेंगे। इससे लोगों को AI सोशल मीडिया की दुनिया में गोता लगाने का मौका मिलेगा। नए फीचर्स आएंगे, जिससे यूजर्स का एक्‍सपीरियंस बढ़ेंगा। 

एलन मस्‍क नहीं झेल पा रहे है चुनौती

OpenAI से मिल रही चुनौती को Elon Musk सहन नहीं कर पा रहे हैं। वह ओपनएआई और सैम ऑल्‍टमैन की कई बार आलोचना कर चुके हैं। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर भिड़ भी गए थे। मस्‍क ऑल्‍टमैन की कंपनी को खरीदने तक की कोशिश कर चुके हैं। इस पर ऑल्‍टमैन ने ही ट्विटर यानी एक्‍स को खरीदने का प्रस्‍ताव दे दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव: मेटा को भरने होंगे 3 हजार करोड़, कोर्ट ने कहा-Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म जिम्मेदार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के New Mexico में एक जूरी ने बड़ा फैसला सुनाते हुए Meta (Instagram, Facebook और WhatsApp) को बच्चों की...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵