नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार,आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का जब से ट्रेलर आया है दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता दिखा रहे थे। तो वहीं अब फिल्म बीते दिन यानी 18 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा प्यार मिला लेकिन ओपनिंग डे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। और अब इसके आंकड़े भी सामने आ गए है।
बॉक्स ऑफिस पर पैसा रहा केसरी चैप्टर 2 का जादू
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2′ की कहानी फिल्म के किरदार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था की फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। लेकिन सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्में 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।केसरी 2’ के लिए शुक्रवार को देशभर में करीब 3,619 शो तय किए गए थे. फिल्म को पहले दिन कुल 16.22% ऑक्यूपेंसी मिली. सुबह के शो में 12.67% दर्शक आए, जबकि दोपहर के शो में थोड़ी बढ़ोतरी के साथ 19.76% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
केसरी को मात नहीं दे पाई केसरी चैप्टर 2
बता दें कि ये फिल्म 2019 में आई ‘केसरी’ की फ्रेंचाइजी है। 2019 की ‘केसरी’ ने सरागढ़ी की लड़ाई की कहानी दिखाई थी और पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये कमाए थे. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी उस फिल्म ने आठ हफ्तों में दुनियाभर में 208.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन केसरी चैप्टर 2 फिल्म केसरी को टक्कर देने में नाकाम साबित हुई है।
केसरी चैप्टर 2 की सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लोग काफी अच्छी फिल्म बता रहे हैं। इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के साथ-साथ लोग स्टार्ट कास्ट की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अक्षय कुमार का यह कम बैक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिल रहे इस प्रकार के प्यार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चल पाती है या नहीं।




