back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: साढ़े 4 साल रिसोर्ट में रही गहलोत सरकार, चुनाव के समय झूठी घोषणाओं का अंबार लगा दिया: CM शिवराज

Jaipur News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के क्रिकेट मैच में भारत की हार का जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

जयपुर, हि.स.। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के क्रिकेट मैच में भारत की हार का जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शिवराज ने कहा कि सारे लोग देशभक्ति के जुनून से भरे हुए थे और यह चाहते थे कि फाइनल मुकाबला भारत जीते क्योंकि खेल भी देशभक्ति का एक प्रतीक है। यदि प्रधानमंत्री वहां गए तो हमारे लिए यह गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री से इतना विद्वेष रखते हैं कि भारतीय टीम के मैच हारने पर ये लोग खुशी मनाते हैं।

कांग्रेस की मति हर ली गई

मुख्यमंत्री चौहान आज भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल की टिप्पणी बताती है कि इन लोगों की मति हर ली गई है। देश आजाद होने के बाद गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त करके इसे लोकसेवा दल बना देना चाहिए, लेकिन पंडित नेहरू नहीं माने। अब राहुल महात्मा गांधी की बात को पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में राहुल कांग्रेस को पूरी तरह खत्म कर देंगे।

गहलोत सरकार कुशासन का पर्याय बन चुकी

चौहान ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार साढ़े 4 साल तो रिसोर्ट में रही और चुनाव में जब 06 माह शेष बचे तो झूठी घोषणाओं का अंबार लगा दिया। राजस्थान की जनता जानती है कि गहलोत सरकार कुशासन का पर्याय बन चुकी है। आज भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान नंबर वन है। सरकार के योजना भवन से करोड़ों रुपये नकदी और सोना बरामद होता है।

मोदी आज जन-जन के मन में बसे हुए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का जीवन बदला है, आम आदमी के जीवन को काफी हद तक सरल बनाया है। पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक ऐसे काम हैं जिनसे देश में करोड़ों लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी आज जन-जन के मन में बसे हुए हैं।

तुष्टीकरण तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार का मूल मंत्र रहा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसानों से कर्जमाफी का वादा किया जिसके कारण राजस्थान में 19,422 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। वहीं बेरोजगार युवाओं से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर मजाक किया गया और राजस्थान में फसलों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया।

इसके कारण किसानों को अपना बाजरा मिट्टी के भाव बेचना पड़ा। बहन-बेटियों के सम्मान के साथ राजस्थान में खिलवाड़ हुआ है और कांग्रेस सरकार के मंत्री शर्मनाक बयान देते हैं कि ये मर्दों का प्रदेश है। तुष्टीकरण तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार का मूल मंत्र रहा है। इन लोगों ने हिंदू त्योहारों पर शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगाया और धारा 144 तक लगा दी। उदयपुर में कन्हैया लाल की गर्दन काट दी जाती है। इसका कारण कांग्रेस सरकार का आतंकियों का साथ देना और तुष्टीकरण की नीति पर चलना।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵