back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: 42 साल के धोनी की दिखी पुरानी बल्लेबाजी; एक हाथ से जड़ा छक्का, एक ओवर में बना डाले इतने रन

DC vs CSK IPL 2024: टीम इंडिया और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को बेहतरीन पारी खेली। सिर्फ 16 गेंदों पर 37 रन बनाए। एक ओवर में 20 रनों की पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एक ओवर में 20 रन बनाए। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में एक साउथ अफ्रीकी के एनरिक नॉर्ट्जे के एक ओवर में दो चौके और दो छक्के के साथ 20 रन बनाए। मैच के आखिरी चार ओवरों में मैदान का माहौल बदल चुका था। धोनी मैदान पर उतरे तो चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 23 गेंदों पर 72 रन चाहिए थे। धोनी ने मुकेश कुमार के खिलाफ चौके से शुरुआत की।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 41 रन

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 41 रन चाहिए थे। धोनी ने एनरिक नॉर्टजे की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के जरिए चौका जड़ा। दूसरी गेंद फुलटॉस गई और धोनी ने एक हाथ से छक्का लगा दिया। गेंदबाज के लिए चीजें खराब होती गईं और उन्होंने चौथी गेंद पर फिर फुलटॉस फेंकी। इस बार गेंद बाउंड्री गई। धोनी ने आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के साथ पारी खत्म की।

चेन्नई को मिली हार

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 16 गेंदों पर 37 रनों की पारी के बाद भी चेन्नई नहीं जीत सकी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली जीत हासिल हुई। दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में आठवें से 6 स्थान पर आ गई है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत और वार्नर की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली ने 190 रनों का स्कोर बनाया था।

CSK को दिलाए हैं 5 खिताब

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक धोनी हैं। साल 2008 से लीग की शुरुआत के साथ आईपीएल से जुड़े धोनी अपनी कप्तानी में पांच बार सीएसके को खिताब दिला चुके हैं। धोनी के नेतृत्व में टीम ने पिछले साल गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने इस सीजन से पहले सीएसके की कमान छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ नए कप्तान बने।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...