back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा के बीच रोहित शर्मा ने शेयर किया वीडियो, फैंस को दी बड़ी राहत

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी का हर किसी को इंतजार है। वहीं, अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिससे उनके इस फॉर्मेट से अलग होने की चर्चा पर विराम लगा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2025 के टी20 फॉर्मेट में अपना दमदार खेल दिखा रही है। वहीं, टीम इंडिया के फैंस अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

वनडे क्रिकेट फैंस की उत्सुकता के पीछे खास वजह भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला इस साल की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। लंबे समय से रोहित के वनडे से रिटायरमेंट की चर्चाएँ चल रही थीं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस अफवाह को सिरे से खत्म कर दिया।

प्रैक्टिस करते दिखे कप्‍तान रोहित शर्मा 

टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इसी तैयारी के तहत कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे फैंस में जोश और उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

रोहित शर्मा की वापसी तय 

रोहित शर्मा ने अपने प्रैक्टिस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “मैं फिर से यहां हूं, यह सच में काफी अच्छा लग रहा है।” भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेलेगी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के इस सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है।

इस सीरीज में खेल सकते हैं रोहित शर्मा

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया ए टीम दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बनाए रखने वाले कप्तान रोहित शर्मा के इस सीरीज में खेलने की संभावना है, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी तैयारी और फॉर्म परखने का मौका मिलेगा।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद, 7 मई 2025 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, जिससे उनके फैंस और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...