back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK से तनाव के बीच क्रिकेटर अंबाती रायुडू का पोस्‍ट वायरल, गुस्‍से में लोग बोले- तुरंत डिलीट करो…

क्रिकेट जगत से ज‍ुड़ी हस्तियां भी लगातार देश की सेना का हौसला बढ़ा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट अंबाती रायुडू के एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान दोनों देशों की सेना आमने-सामने है। इस युद्ध जैसे हालातों के बीच कल गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल मैच को भी कैंसिल करना पड़ा। भारत की एयर स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलाबारी मिसाइल हमले कर रहा है। भारतीय सेना ने कई ड्रोन मिसाइलों को हवा में नष्‍ट कर दिया। पाक के हर नापाक मंसूबे का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग इन दिनों जारी है। कुछ मैचों में इस तनातनी का प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन पाक सीमा से सटे राज्‍यों या बड़े शहरों से मैच को एक सुरक्षित स्‍थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, टीम इंडिया के क्रिकेटर भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई को लेकर खुश है। तो वही, क्रिकेट जगत से ज‍ुड़ी हस्तियां भी लगातार देश की सेना का हौसला बढ़ा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट अंबाती रायुडू के एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। 

एक पोस्‍ट पर मचा बवाल


चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व बल्‍लेबाज अंबाती रायडू ने 8 मई गुरुवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। यह पोस्‍ट उस वक्‍त किया जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर दिए। भारतीय सेनाओं के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाक के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में नष्‍ट कर दिया। 

https://twitter.com/RayuduAmbati/status/1920522427253092392

अंबाती रायुडू का ट्वीट वायरल 


भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बीच रायुडू ने ट्वीट किया। अपने पोस्‍ट में लिखा कि, “आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।” उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई भारतीय यूजर्स को उनका यह पोस्‍ट नापसंद आया। कई यूजर्स ने कमेंट किए। उसमें से एक यूजर ने उन्हें ट्वीट तुरंत डिलीट करने को कहा। वहीं एक अन्य ने कहा कि जब तक हम ऐसा सोचेंगे हमारी दोनों आंखें जा चुकी होंगी।।

फिर डैमेज कंट्रोल में लगे रायडु 


विवाद बढ़ता देख रायडू ने एक और पोस्ट किया और विवाद को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने दूसरे पोस्‍ट में लिखा-”जम्मू कश्मीर, पंजाब और भारतीय सीमा से सटे अन्य हिस्सों में सबकी सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना। इससे प्रभावित हर किसी की सुरक्षा, ताकत और जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहा हूं। जय हिंद.”

बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निदोष लोगों की हत्‍या हुई थी। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर 9 एयर स्ट्राइक किया था। इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकी ठिकानों को नष्‍ट कर दिया। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵