back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जब से कोच बने हैं तब से…’ अर्शदीप को लेकर गौतम गंभीर को ये क्या बोल गए आर अश्विन

Asia Cup 2025 के मैच में बीते दिन यूएई के खिलाफ भारत की प्‍लेइंग इलेवन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन संतुष्ट नहीं थे। इसे लेकर आर अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े किए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। 10 सितंबर को UAE को हराकर भारत ने अपनी पहली शानदार जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ियों ने जोश और धैर्य का शानदार प्रदर्शन दिखाया, जो फैंस को रोमांचित कर गया। अब भारत का अगला और दूसरी मैच पाकिस्‍तान से 14 सिंतबर को होगा। 

लेकिन इस जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन और कोचिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने है तब से गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में मौका नहीं मिल रहा है, जो टीम की रणनीति पर सवाल खड़े करता है।

रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “अर्शदीप सिंह का ड्रॉप होना हैरान करने वाला है, लेकिन यह कोई नई बात नहीं। जबसे गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, अर्शदीप को मौका नहीं मिला, यहाँ तक कि चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने एक मैच नहीं खेला।”

अर्शदीप सिंह को शामिल न करना थीम बन गया- आर अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अर्शदीप सिंह को टीम में न शामिल करना अब एक थीम बन गई है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि हो सकता है गंभीर दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए स्पिनरों को अधिक महत्व दे रहे हों। गौरतलब है कि, केकेआर के कोच रहते हुए भी गौतम गंभीर पूरी तरह स्पिनरों पर भरोसा करते थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन 

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि, अर्शदीप को टीम में न रखना अब एक पैटर्न बन गया है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी देखा गया था। अश्विन ने कहा कि, ये कॉम्बिनेशन मजबूत टीमों के खिलाफ रिस्की हो सकता है, क्योंकि अर्शदीप एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्‍होने कहा कि अर्शदीप जैसे खिलाड़ी को लंबे समय तक टीम से बाहर रखना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, “मैं जानता हूं कि शिवम दुबे ने कुछ विकेट लिए, लेकिन ये ऐसा बॉलिंग कॉम्बिनेशन नहीं है जिससे मैं संतुष्ट हूं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵