back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 : टीम इंडिया का स्क्वाड कौन चुनेगा और प्लेइंग इलेवन कौन करेगा तय ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि टीम चयन की प्रक्रिया क्‍या है? यहां हम आपको इसे विस्‍तार से बताएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में किसे मौका मिलेगा और कौन बाहर रहेगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। यहां तक कि टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की टी20 स्क्वाड में जगह को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। भारतीय टीम का स्क्वाड 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा, जहां मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खिलाड़ियों की सूची साझा करेंगे। हालांकि, यह सवाल सभी के मन में उठता है कि भारतीय टीम की अंतिम प्लेइंग इलेवन और टूर्नामेंट स्क्वाड को आखिर तय कौन करता है? आइए जानें, टीम चयन की पूरी प्रक्रिया कैसे होती है।

स्क्वाड का चयन कौन करता है? 

एशिया कप हो या कोई और टूर्नामेंट, भारतीय टीम का स्क्वाड तैयार करने की जिम्मेदारी चयन समिति की होती है, जिसकी अध्यक्षता फिलहाल अजीत अगरकर कर रहे हैं। यानी, एशिया कप 2025 के लिए कौन खिलाड़ी चुना जाएगा और किसे बाहर रखा जाएगा, इसका फैसला अगरकर समेत पूरी चयन समिति मिलकर करेगी। खिलाड़ियों के चयन में फॉर्म, फिटनेस और हालिया प्रदर्शन जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी जाती है। स्क्वाड फाइनल करने का अधिकार चयन समिति के पास होता है, लेकिन कई बार टीम संयोजन को लेकर कप्तान और कोच से भी राय ली जाती है।

प्लेइंग इलेवन का चयन कौन करता है? 

एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां स्क्वाड का चयन चयन समिति द्वारा किया जाता है, वहीं किसी मुकाबले के लिए अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन कप्तान और कोच मिलकर करते हैं। चूंकि मैदान में कप्तान को खिलाड़ियों का रणनीतिक इस्तेमाल करना होता है, इसलिए प्लेइंग इलेवन चुनते समय कप्तान की सोच को अहमियत दी जाती है। प्लेइंग इलेवन के चयन से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस और मैच स्थल की पिच की स्थिति को भी देखा जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵