back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND-PAK मैच से पहले पाकिस्तान के उप कप्तान का बड़ा बयान, बोले– ‘अगर हम भारत से हार जाते हैं तो….’

19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होनी है। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आगामी 19 फरवरी से होने जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच 20 फरवरी को मैच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ि‍यों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान के उप-कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान सामने आया है। 

दरअसल सलमान अली आगा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक पॉडकास्ट में अपनी ही टीम को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान टीम के लिए भारतीय टीम को हराना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतना। इसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी हार जाती है, तो भारत को हराने का कोई मतलब नहीं रहेगा। लेकिन अगर हम भारत से हार जाते हैं और टूर्नामेंट का खिताब जीत लेते हैं, तो यह भारत को हराने से भी बड़ी उपलब्धि होगी। 

पॉडकास्ट में आगे सलमान ने लिखा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला बेहद बड़ा है, लेकिन हमारी प्राथमिकता चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। हमारी टीम का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना है। हम सभी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि पाकिस्तान इस बार आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। यह हमारे देश के लिए बेहद खास है। मैं लाहौर का रहने वाला हूं, और अगर मुझे अपने होमटाउन में ट्रॉफी जीतने का मौका मिलता है, तो यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा। हमारी टीम में ट्रॉफी जीतने की क्षमता है।”

2017 में पाकिस्तान ने जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी

गौरतलब है कि 2017 में पाकिस्तान की टीम ने ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। ऐसे में इस बार पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन के रूप में इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵