back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बिना खेले चमके तिलक वर्मा, टिम डेविड ने मारी लंबी छलांग, यशस्वी बाहर

भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने हालिया टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली थीं|

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 रैंकिंग में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है। टीम इंडिया इस वक्त भले ही मैदान से दूर हो, लेकिन उसके खिलाड़ी रैंकिंग के मैदान में धमाल मचा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बिना एक भी मैच खेले रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है।

अभिषेक शर्मा का जलवा बरकरार, नंबर 1 की कुर्सी मजबूत

भारत के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा पहले ही टी20I रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं। उनकी रेटिंग 829 है और फिलहाल कोई भी बल्लेबाज उन्हें टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा।

तिलक वर्मा की चुपचाप चढ़ाई, हेड को भारी पड़ा खराब फॉर्म

तिलक वर्मा ने 804 अंकों के साथ अब दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने हाल ही में कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला, फिर भी उन्होंने ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज हेड का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खामोश रहा, और वे दो पायदान लुढ़क कर चौथे नंबर पर पहुंच गए। उनकी रेटिंग अब 782 रह गई है।

फिल साल्ट ने भी मारी छलांग, तीसरे नंबर पर कब्जा

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट को भी एक स्थान का फायदा मिला है और वे अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 791 है।

टिम डेविड की धमाकेदार एंट्री, यशस्वी हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया के फिनिशर टिम डेविड ने टी20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। वे अब 680 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब नंबर 11 पर खिसक गए हैं।

टी20I बल्लेबाज रैंकिंग – टॉप 5

1 अभिषेक शर्मा भारत 829

2 तिलक वर्मा भारत 804

3 फिल साल्ट इंग्लैंड 791

4 ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 782

5 जॉस बटलर इंग्लैंड 772

क्या कहता है ये बदलाव?

रैंकिंग में यह बदलाव बताता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फॉर्म और प्रदर्शन का कितना असर होता है। एक ओर जहां तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी ऊंचाई छू रहे हैं, वहीं अनुभवी खिलाड़ी जैसे हेड और यशस्वी को अब खुद को साबित करने की जरूरत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵