नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ शुरू हो गया है।हर दिन इसमें काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो फैंस को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहा है। इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ इस शो में अविका गौर, हिना खान, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, रॉकी जयसवाल, गुरमीत चौधरी जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं।
बॉलीवुड अंदाज में नजर आई जोड़ियां
‘पति-पत्नी और पंगा’ के हाल में ही शूटिंग का वीडियो कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान सभी जोड़ियों को बॉलीवुड एक्टर्स के गेटअप लिया हुआ हैं।
हिना खान
हिना खान ने शांति की गेट अप में नजर आ रही है तो वहीं उनके पति रॉकी जायसवाल ने ओम के किरदार को कॉपी किया। सेट के बाहर पैप्स से मिलते हुए दोनों बेहद कूल मूड में दिखे। कपल ने कैमरे के लिए पोज भी दिए। हिना खान ने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म की दीपिका पादुकोण की तरह हवा में हाथ उठाकर सबको हेलो भी कहा। हिना खान का यह अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं दोनों का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ। जहां रुबीना ने ‘कभी खुशी कभी गम से’ करीना कपूर का पू वाला पॉपुलर लुक रिक्रिएट किया तो वहीं अभिनव ऋतिक रोशन के रोहन वाले किरदार में दिखे।
गुरमीत चौधरी
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी मैं भी इस खास दिन के लिए एक दमदार गेटअप लिया है दोनों ने फ़िल्म रामलीला के रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने हुए हैं। दोनों का यह अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है दोनों ने सेट पर पोज भी दिए।




