back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं मोहम्मद शमी, बस करना होगा ये काम

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है जिसमें चोट से रिकवर हो रहे मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है, हालांकि अभी भी वह टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 25 अक्टूबर 2024 से बार्डर-गावस्कर सीरीज (Border-Gavaskar Series) में भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) भिड़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरे के लिए शुक्रवार की देर शाम टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। लेकिन यह टीम स्कॉवड शमी के फैंस के लिए झटका है जो उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे। फिलहाल तो ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर भी शमी के टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन अभी भी शमी फैंस के लिए उनकी वापसी की एक उम्मीद बनी हुई है। अगर मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाले के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उम्मीद है कि टीम में उनके चयन पर विचार किया जा सकता है।

रणजी ट्रॉफी के आधार पर अभी भी चयन की उम्मीद

मोहम्मद शमी को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है लेकिन अभी भी उनकी वापसी की उम्मीद बनी हुई है। शमी रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के शुरुआती दो राउंड में सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे बल्कि तीसरे राउंड में कर्नाटक के खिलाफ और चौथे राउंड में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। चोट से उबर रहे शमी अगर इन मैचों में शानदार प्रदर्शन करेंगे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 2023 विश्व कप के बाद से ही मोहम्मद शमी चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं और अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं।

Border Gavaskar Trophy के लिए भारत की टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।

ट्रैवलिंग रिजर्व: मुकेश कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵