back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

49वें ओवर तक बढ़ी रही धड़कनें, रविन्द्र जडेजा के चौके से Champion’s Trophy हुई Team India के नाम

12 साल बाद टीम इंडिया ने ODI आईसीसी सीरीज जीती, NZ को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी क टीम इंडिया ने अपने नाम कर ली है। 49वें ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ भारत मे न्यूज़ीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला ले लिया है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।49वें ओवर की आखिरी बॉल तक मुकाबला रोमांचक बना रहा, जडेजा के चौके के साथ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।

टीम इंडिया बनी चैंपियंस ट्रॉफी की विनर 

टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी ODI ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 252 रनों का टारगेट चेज कर रहे उतरी टीम मीडिया ने चार विकेट से जीत हासिल कर ली। बैटिंग लाइनअप में कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेलकर टीम टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। गिल ने 31 रनों की पारी के बूते टीम इंडिया की जीत में एक अहम किरदार निभाया। हालांकि विराट कोहली केवल दो गेंद के बाद माइकल ब्रेसवेल का शिकार हो गए। श्रेयश ने 62 गेंद में 48 चरणों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। केएल राहुल की 34 रनों की पारी भी अहम रही। विनिंग रन जडेजा के बैट से आया।

पहली पारी का लेखा जोखा

NZ ने पहली पारी खेलते हुए 7 विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। इस पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप के बीच साझेदारी ने पारी को कुछ संभाला। इसके बाद पारी को अंत में गति देने का काम ब्रेसवेल ने अर्धशतक लगाकर किया। अब टीम इंडिया को चैंपियंस बनने के लिए 252 रनों का टारगेट चेज करना है।

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है मैच

चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक मेजबान भले ही पाकिस्तान हो लेकिन फाइनल मैच दुबई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने की वजह से फाइनल के वेन्यू में बदलाव किया गया है। आज दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा मैच।

चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक कोई मैच नहीं हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ अपने अभियान की शुरूआत की थी। जिसमें उन्होंने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना विजयी अभियान जारी रखा। वह ऐसा मौका था जब टीम इंडिया को अपने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें दिखाई दे रही थी। इस बात पर आखिरी मुहर तब लग गई जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके टेबल टॉप कर ली। आज भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखकर खिताबी मुकाबले में ट्रॉफी घर लाना चाहेगा।

IND vs NZ Live Score playing xi (भारत प्लेइंज इलेवन)

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

IND vs NZ Live Score playing xi : न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

IND vs NZ playing xi Live Score:न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵