back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Commomwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को करारा झटका, हॉकी, क्रिकेट और कुश्ती हुए CWG से बाहर

2026 में ग्लास्गो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में हॉकी, क्रिकेट और कुश्ती जैसे कई खेलों को CWG 2026 से बाहर कर दिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) का आयोजन होना है। ग्लास्गो ने इससे पहले 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। हालांकि आयोजन से पहले ही भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। ग्लास्गो ने एथलेक्टिक्स, तैराकी और जिमनास्टिक जैसे 10 खेलों के मंजूरी दी है जबकि हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे खेलों को मंजूरी नहीं दी है। भारत के नजरिए से यह तगड़ा झटका इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि यह वो प्रमुख कैटेगरी हैं जिसमें भारत सबसे ज्यादा मेडल्स अपने नाम करता है।

किन खेलों के मिली मंजूरी और किन्हें किया बाहर

CWG महासंघ ने बयान जारी कर कहा- खेल कार्यक्रम में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एवं फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग,और पैरा ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल किया गया है”। जबकि कुश्ती, क्रिकेट, हॉकी जैसे अहम खेलों को CWG 2026 से दूर रखा गया है।

इन खेलों को क्यों हटाया गया?

हॉकी को इसलिए हटाया गया है कि क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स के 2 हफ्ते बाद हॉकी विश्व कप का आयोजन होना है जो कि 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। हालांकि यह उन टीमों के लिए झटका है जो हॉकी में अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। इसके अलावा शूटिंग और कुश्ती को भी हटाया गया है। इसके पीछे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए वेन्यू 12 किलोमीटर की रेंज में है जबकि शूटिंग रेंज और रेसलिंग रिंग शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। इसके आलावा पैसे की कमी के कारण भी हटाया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अहमदाबाद 2030 में लिखेगा इतिहास! भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, ओलंपिक की राह भी खुली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन की कार्यकारी समिति ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को सौंपने पर सहमति दे दी है। अब...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...