back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हो गया Confirm, भारत की जगह इस देश में खेले जाएंगे अगले दो WTC Final मैच

WTC Final: 2025 और 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में खेले जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले दो फाइनल मुकाबले इंग्लैंड होस्ट करेगा। इससे पहले हुए दोनों फाइनल मुकाबले भी इंग्लैंड ने ही होस्ट किए थे। अब चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने को टीमें जोर आजमाइश कर रही हैं। टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

इंग्लैंड में होंगे WTC 2025 और 2027 के फाइनल मुकाबले

आईसीसी (ICC) ने 2024-2027 की अवधि के लिए सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोवाइडर के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें आईसीसी का कौन-सा टूर्नामेंट किस साल कौन-से देश में आयोजित किया जाएगा, उसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 और 2027 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर ही होगा।

भारत को दोनों फाइनल में हार मिली

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दो सीजन हुए हैं। तीसरा संस्करण खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 के दोनों फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में हुए थे। टीम इंडिया को पहले सीजन में न्यूजीलैंड से और दूसरे सीजन में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। टीम इंडिया इकलौती टीम है, जिसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल मुकाबले खेले हैं।

प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। टीम का जीत प्रतिशत 61.11 है। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया है। टीम का जीत प्रतिशत 54.16 है। साउथ अफ्रीका तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और बांग्लादेश पांचवें नंबर पर है। तीनों का जीत प्रतिशत 50 है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...