back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सदमे में खेल जगत: पुणे में क्रिकेट मैच के दौरान बैटर को आया हार्ट अटैक, नहीं बच सकी जान

पुणे में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की हार्टअटैक से मौत हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुणे में लोकल क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की हार्टअटैक आ गया। इसके पहले कि खिलाड़ी को अस्‍पताल ले जाया जाता उसने बीच मैदान में ही दम तोड़ दिया। इस खबर ने खेल जगत में शोक की लहर फैला दी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल है, हालांकि वीडियो संवेदनशील है इसलिए हम उसे यहां नहीं दिखा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 35 साल के इमरान पटेल पेशेवर क्रिकेटर और ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। बुधवार को पुणे में लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और यंग XI के बीच मैच का आयोजन था, जिसमें इमरान लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की ओर से कप्तानी कर रहे थे। इमरान अपनी टीम की ओर से ओपनिंग करने मैदान में गए थे। इसी दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

एक शॉट खेले और फिर रन के लिए दौड़े

इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान एक शॉट खेलते हैं और फिर रन के लिए दौड़ते हैं। तभी वह कुछ देर के लिए खड़े हो जाते हैं क्‍योंकि उनके सीने में और हाथ में दर्द होता है। वे मैदानी अंपायर से बाहर जाने की गुजरिश करते हैं और दोनों के बीच बातचीत होती है। इमरान दूसरी टीम के कप्तान से बात करते हैं और कुछ देर तक दोनों में बात होती है । इमरान मैदान छोड़कर जाने लगते हैं, तभी वे अचानक मैदान में गिर पड़ते हैं। इसके बाद टीम के सभी साथी और अंपायर उनके पास दौड़कर जाते हैं। 

इमरान की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी

इस घटना के बाद से इमरान के साथी खिलाड़ी सदमे में हैं। एक खिलाड़ी नासिर ने खान ने बताया कि इमरान की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, उनकी शारीरिक फिटनेस भी एकदम सही थी। तीन बेटियों के पिता, सबसे छोटी सिर्फ चार महीने की। रिपोर्ट के अनुसार इमरान पटेल शादीशुदा हैं और उनकी 3 बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी की उम्र अभी महज 4 महीने है। वे रियल-एस्टेट बिजनेस में भी सक्रिय थे। उनकी खुद की जूस की दुकान भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵