back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK vs GT मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की परफॉर्मेंस, किसका पलड़ा होगा भारी

CSK vs GT Today Match: आईपीएल सीजन 17 में आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में मुकाबला होगा। टीमें चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 में आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में मुकाबला होगा। टीमें चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। अब इनकी नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हराया था। शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रनों से शिकस्त दी थी।

चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करने वाले की जीत की संभावना ज्यादा

चेपॉक स्टेडियम के पिच पर विकेट धीमी रहती है। गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती। विशेषकर, स्पिन गेंदबाज बड़ी चुनौती साबित होते रहे हैं। तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल जाती है, लेकिन कोई बल्लेबाज पिच के मिजाज को भांप ले तो फिर बल्लेबाजी आसान बन जाती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 46 मैचों में जीत मिली है। 31 मैचों में रनों की पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है।

CSK का पलड़ा भारी

चेपॉक के मैदान पर CSK का दबदबा देखने को मिला है। खासतौर पर CSK के स्पिनर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल का सबब बनते हैं। पिछले मैच में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराया था। अब तब सीएसके के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK का पलड़ा भारी रह सकता है। चेपॉक में CSK को हराना GT के लिए आसान नहीं होगा।

CSK की संभावित प्लेइंग-11

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, समीर रिजवी, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

GT की संभावित प्लेइंग इलेवन-11

कप्तान शुभमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, उमेश खान, मोहित शर्मा, आर साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵