back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 : धोनी बीच आईपीएल में छोड़ेंगे CSK की कप्तानी! पूर्व साथी ने दिया संकेत, नया कप्तान भी बताएंगे माही ही

MS Dhoni : चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2024 में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2024 में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर, टीम ऐसा करती है तो वह लीग के इतिहास में पहली ऐसी टीम को होगी, जिसके नाम छह आईपीएल ट्रॉफी होगी। एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम पांच ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस भी 5 ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसी संभावना है कि यह सीजन धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन है। कयास लगा जा रहे हैं कि धोनी टूर्नामेंट के बीच में ही किसी और को कप्तानी सौंप सकते हैं। इसको लेकर धोनी के ही एक टीम साथी ने बड़ा बयान दिया है।

2022 में जडेजा बनाए गए थे कप्तान

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू का कहना है कि धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल कर IPL 2024 के दौरान बीच के ओवरों में कप्तानी किसी और को सौंप सकते हैं, जिससे भावी कप्तान तैयार किया जा सके। CSK ने साल 2022 में रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन लगातार हार के बाद उन्होंने बीच में कप्तानी छोड़ दी थी। फिर धोनी कप्तान बनाए गए थे। उसके बाद से धोनी कप्तान हैं। धोनी ने साल 2023 में सीएसके को 5वां खिताब दिलाया।

इंपैक्ट प्लेयर नियम के जरिए सौंपेंगे कप्तानी

रायुडू पिछले साल क्रिकेट के तमाम प्रारूपों को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम के माध्यम से धोनी बीच के ओवरों में किसी और को कप्तानी सौंप सकते हैं। यह साल CSK के लिए बदलाव वाला रह सकता है। हाल में धोनी ने फेसबुक पोस्ट में संकेत दिया था कि इस साल वह IPL में नई भूमिका में होंगे। CSK का अपना पहला मैच 22 मार्च को RCB के खिलाफ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...